Last modified on 16 अप्रैल 2018, at 19:11

चिकना होने से पहले / सुनीता जैन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:11, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता जैन |अनुवादक= |संग्रह=यह कव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चिकना होने से पहले
पत्थर, धुलता है कितने
पानी से?
छिनता है किन
कगारों से?
गिरता है किस-किस
पर्वत से?

निर्मल होने से पहले
मन दुखता है केसे
दंशों से?
बिंधता है
किस इच्छा से?
खाली होता है
किन अपनों से?
कविता होने से पहले
भाषा
दिपती कितने
संस्कारों से?
मंजती है
कितने मौन से?
झंकृत होती
कितने आवेश से?