Last modified on 21 अप्रैल 2018, at 12:57

पौष / गुल मकई / हेमन्त देवलेकर

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:57, 21 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त देवलेकर |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कोहरे ने लगाया
आपातकाल जारी है
और अमलतास पर ताले पड़े हैं

सलाख़ों-सी लंबी
अमलतास की चेतना शून्य
फलियों के सामने
काली टोपी पहनीं
ठिठुरती बुलबुलें गाती हैं
जनवरी के क्रांति गीत

वे ग्रीष्म को आज़ाद कराने आई हैं।