Last modified on 3 मई 2018, at 03:02

नखत की परछाँईं / जगदीश गुप्त

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:02, 3 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश गुप्त |अनुवादक= |संग्रह=नाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अँकुरती सी क्यारियों में धान की,
राशि, वर्षा से बिखरते दान की,
हुई संचित,
उसी संचित राशि में सीमन्त सी
झि ल मि ला ई
क्षीण परछाँईं
फटे-टूटे बादलों के बीच से
झाँकते नन्हें नखत की
                 नखत की वह क्षीन परछाँई
                 छू गई हर एक रग जी की।
                 युग युगों से हृदय की सुकुमार पर्तों में बसी थी जो
                 वह रजत सी रात पूनों की
                 लग उठी फीकी।