भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुतली / जगदीश गुप्त

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:36, 3 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश गुप्त |अनुवादक= |संग्रह=नाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाश औ निर्माण के दोनों ध्रुवों के बीच,
सारी ज़िन्दगी तिरती
जागरण में, स्वप्न में, सुख-दुख सँजोए —
ठीक पुतली की तरह फिरती

चिर-शयन बन
शीश पर जब मृत्यु आ घिरती,
फिर नहीं फिरती,नहीं तिरती।