भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार के घरों में / अश्विनी कुमार आलोक

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:32, 12 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्विनी कुमार आलोक |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चलो, मीत!
प्यार के घरों में।

नंगे पहाड़ों में
नदिया की धारों में
दूब हरी इतराकर
हंस दे बहारों में
घंटी बजे मंदिरों में।
छोटा सा मन अपना
आशा भी छोटी सी
विस्तृत वागर्थों की
भाषा भी छोटी सी
सपने हों अपने परों में।

भोगेंगे ऊंचाई
गहराई में आयें
वन प्रांतर घूम घूम
गंधिल हो मुस्कायें
अपनापन हो अनुचरों में।

जीतें तो प्रेम सिर्फ
प्रेम सिर्फ हारें
मिथिला के पर्ण कुसुम
रघुवर बुहारें
गगन झुके स्वयंवरों में।