भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चन्द्र दीपक रात भर जलता रहा / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:16, 12 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चन्द्र दीपक रात भर जलता रहा
और तारों का सफ़र चलता रहा

चूम कर लौ को शलभ सब जल गये
पर शमा का प्यार तो पलता रहा

राह पर नजरें टिकी थीं रात भर
अश्रु आँखों से यूँ ही ढलता रहा

यूँ तो महफ़िल में बहुत से लोग थे
बस न आना आप का खलता रहा

पा लिया रवि बिम्ब को जब सामने
तब लगा शशि स्वयं को छलता रहा

अपनी छाया ही थी अनजानी लगी
व्यर्थ दर्पण की सतह मलता रहा

जब हवा ने कर लिया रुख इस तरफ
स्वप्न हर हिमखंड सा गलता रहा