भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब धरा फिर से संवारी चाहिये / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:49, 12 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अब धरा फिर से सँवारी चाहिये
इसलिये सेवा तुम्हारी चाहिये

जिंदगी की है अनोखी राह पर
भावना कल्याणकारी चाहिये

जब कभी अज्ञात पथ हो सामने
साथ रक्षक सी दुधारी चाहिये

व्यर्थ जीवन हो न जाये देखना
लक्ष्य को उन्मुख सवारी चाहिये

है सुनारों की बहुत खुट खुट चली
अब हथौड़ा एक भारी चाहिये

फिर न अनुचित दांव चल जाये कोई
क्यों युधिष्ठिर सा जुआरी चाहिये

रक्तबीजों का करे संहार जो
कालिका जैसी कुमारी चाहिये