भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आसों के सूरज हों / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:32, 13 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आसों के सूरज हों
या फिर परसाल के,
धरती की रोटी पर
करछुल के दाल के।

अरहर या चने रहें,
किरन अंगुलियों पोहचों
कुहनी तक सने रहे;
दिन गरीब हैं शिकार दोरंगी चाल के।

नदी ताल घाटी के,
पूर्वज हैं मेरे ये
धरती के, माटी के;
रोली, चंदन, अक्षत सूर्य तिलक भाल के।

साँझ हैं सकारे हैं,
अंधों की लाठी ये-
जन्म के सहारे हैं।
जुग-जुग सदियों से हरकारे हैं काल के।

आने पर राम-राम,
जाते सूरज को भी-
करते हैं जन सलाम
लैम्प पोस्ट से अब भी गलियों के, चाल के।

आसों के सूरज हों
या फिर परसाल के-
धरती की रोटी पर
करछुल ये दाल के।