भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोशिशें हुई जातीं रेत / नईम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:28, 13 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कोशिशें हुईं जातीं रेत, हवा-पानी की।

यादों के चिकने स्पर्श
चुभे काँटों से,
लू के झांेके पड़ते-
गालों पर चाँटों से;
मिट्टियाँ पलीत हुईं इस भरी जवानी की।

कंधों पर अपना शव,
पिता का, पितामह का,
कापालिक औधड़ युग
चिताएँ रहा दहका;
परी-कथाएँ फूँके, दादी औ नानी की।

चक्रव्यूह से पहले
गर्भ में फँसे हैं दिन,
जन्मों से अंधे जो-
साँप के डँसे हैं दिन;
पीर झेलती रातें सर्द बियाबानी की।