भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हम हैं नन्हें ‘बाल’ / बालकृष्ण गर्ग

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:51, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकृष्ण गर्ग |अनुवादक= |संग्रह=आ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम हैं नन्हें बाल,
सभी हमारे साल।
करके अच्छे काम,
खूब कमाएँ नाम।
करें सभी से प्यार,
हो सच्चा व्यवहार।
हम सब बच्चे एक,
यही हमारी टेक-
‘जब तक बने न काम,
हो आराम हराम’।
‘चाचा’ का संदेश
दूर करे सब कलेश।
[बाल-भारती, मई 1982]