Last modified on 16 जून 2018, at 12:37

जब जब आता सावन है / रंजना वर्मा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:37, 16 जून 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=जब ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जब जब आता सावन है
हरषा तब नील गगन है।।

हरिया जाती सब डालें
खिल खिल उठता उपवन है।।

रह रह कर बूँदें बरसी
पर नभ में मेघ सघन है।।

चलती तेज हवाओं की
आतप से कुछ अनबन है।।

बादल नभ में छा जाते
सरसा धरती आँगन है।।

कम हो जाता आतप जब
हर्षित होता जन मन है।।

अंकुरित हो गयी वसुधा
कृषकों का हृदय मगन है।।