Last modified on 16 जून 2018, at 12:41

जब जब आता सावन है / रंजना वर्मा

जब जब आता सावन है
हरषा तब नील गगन है।।

हरिया जाती सब डालें
खिल खिल उठता उपवन है।।

रह रह कर बूँदें बरसी
पर नभ में मेघ सघन है।।

चलती तेज हवाओं की
आतप से कुछ अनबन है।।

बादल नभ में छा जाते
सरसा धरती आँगन है।।

कम हो जाता आतप जब
हर्षित होता जन मन है।।

अंकुरित हो गयी वसुधा
कृषकों का हृदय मगन है।।