भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम 2 / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:19, 16 जुलाई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=अनुभूत क्षण / महेन्द्र भटनागर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गौरैया हो

मेरे ऑंगन की उड़ जाओगी !

आज मधुर कलरव से गूँज रहा घर, बरस रहा दिशि - दिशि प्यार - भरा रस - गागर, डर है जाने कब जा दूर बिछुड़ जाओगी !

जब - तक रहना है साथ रहे हाथों में हाथ, सुख - दुख के साथी बन कर जी लें दिन दो - चार, परस्पर भर - भर प्यार, मेरे जीवन - पथ की पगडंडी हो जाने कब और कहाँ मुड़ जाओगी !