Last modified on 18 अगस्त 2018, at 21:25

तारे गिनवाए या सहर दिखलाए / नासिर काज़मी

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:25, 18 अगस्त 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी |अनुवादक= |संग्रह=बर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तारे गिनवाए या सहर दिखलाए
देखिये शामे-ग़म कहां ले जाए

सुबहे-नौरस का राग सुनते ही
शबे-गुल के चराग़ मुरझाए

सुब्ह निकले थे फ़िक़्रे-दुनिया में
खानाबरबाद दिल ढले आए

क्यों न उस कमनुमा को चांद कहूँ
चांद को देखकर जो याद आए।