भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
तीन / आह्वान / परमेश्वरी सिंह 'अनपढ़'
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:02, 3 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परमेश्वरी सिंह 'अनपढ़' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
एक अणु की शक्ति को तुम जानते हो
चूर कर सकता हिमालय को
और पूरे को नहीं तो विश्व आधे को
ओर कुछ मानो न मानो पर इसे तो मानते हो
आदमी हो तू कि अणु-अणु से
तुम्हारी देह मिट्टी की नहीं फौलाद साँसों की
अय! आदमी रे! बोल! अपने आप को पहचानते हो
कार्बन की गहनता हीरा बनाती है
सूर्य की किरने कुसुम में रंग लाती हैं
बोल! उसके मोल! लाखों-लाख कैसे मानते हो
मैं जहाँ में ढूँढता ही रह गया बस आदमी
पर आदमी मेरी नज़र आया नहीं
क्या साँस अगली निकल पायेगी पता हे जागते हो?