भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पानी भरावन 2 / बैगा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 3 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKLokRachna |भाषा=बैगा |रचनाकार= |संग्रह= }} <poem> गाई डारे झिर-झ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
बैगा लोकगीत   ♦   रचनाकार: अज्ञात

गाई डारे झिर-झिर, नदी नय भरे घयला रे हाथ।
पापी है नंदी आगू, पवन पाछू पानी रे।
पानी ला पीवय पसर करे के, तय जो गावस ददरिया।
कसर करी के धीरे गाईले।
       कौआ के पानी झीकी-झीकी होय,
दूरिया के माया देखी के देखा होय।
धीरे गाई ले।

शब्दार्थ –नन्दी-नदी, नय भरे =न भरे, घयला=गागर, आगू= आगे, पाछू= पीछे, पीवयपसर करी=खूब पानी पीना, दूरिहा=दूर के।

दुल्हन की सहेली पानी भरके लौटते समय यह ददरिया गाती है। अरे सहेली! समुद्र के पानी में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही थी। पानी बहुत हिल-डुल (झिलमिल) रहा था। लहरें पानी ही भरने नहीं दे रही थी। पानी में गागर डूब ही नहीं रही थी। क्योंकि पापी पवन बहुत तेज़ गति से चल रहा था, उसके पीछे-पीछे पानी लहर बन के चल रहा था।

पानी तो खूब पीना चाहिए और ददरिया गाने में कोई कमी या कसर नहीं रखना चाहिए। कुएँ से पानी भरते समय भी कुएँ के पानी को झकेलना या हिलाना-डुलाना पड़ता है। इसी प्रकार देखा-देखी भी मन में हिलोरे या माया पैदा होती है। दूर के ढ़ोल सुहावने होते हैं।