भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मेरी अम्मा / निशान्त जैन
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:15, 19 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशान्त जैन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
मेरी अम्मा मेरी हिम्मत और मेरी पहचान,
तुमसे महके शान हमारी, तुमसे हो सम्मान।।
कोई सीखे तुमसे रिश्तों का संसार निभाना,
बड़ी -बड़ी बातों को छोटा समझ यूँ ही बिसराना,
संबंधों की ऊर्जा से हो रोशन तेरा नाम।
सबको साथ में लेकर चलना और फिर भी मुस्काना,
हर मुश्किल से लड़ना फिर भी बिलकुल ना घबराना,
रहे सलामत जज़्बा ये, हम सबका है अरमान।
सिर पर मेरे हाथ हमेशा, यूँ ही रहे तुम्हारा,
आँगन में खुशियों का यूँ ही बना रहे उजियारा,
अपनी छाया रखना हम पर, करना ये अहसान।
तेरी महक महकती जाये, धरती और गगन में,
तेरी चमक चमकती जाये, दुनिया के आँगन में,
यही कामना है तुमसे हो, हम सबकी पहचान।
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।