Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 10:39

करुण चरण कल्याणी जननी / अजय अज्ञात

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:39, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

करुण चरण कल्याणी जननी
मृदुल करो मम् वाणी जननी

दया‚ क्षमा का भाव जगा दो
दयामयी गुर्बाणी जननी

हरो सकल कष्टों को मेरे
जगत् सृजक ब्रह्माणी जननी

आलोकित कर दो प्रज्ञा को
तपस्विनी इन्द्राणि जननी

अतुल अलौकिक साहस दे दो
रिपु मर्दक क्षत्राणी जननी

मिले सुयश जीवन में मुझ को
करो कृपा कल्याणी जननी