भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कन्हैया जो तेरी चौखट पे आया / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:52, 3 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=रजन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कन्हैया जो तेरी चौखट पर आया ।
उसी ने है दरश-उपहार पाया।।

फिरी वृंदा विपिन की कुंज गलियाँ
दिखा हर ओर तेरा अक्स छाया।।

लुभाती है सदा शुभ दृष्टि तेरी
इसी में विश्व सारा है समाया।।

चरणरज की ह्रदय में कामना है
नयन को मात्र तेरा दरश भाया।।

बजा दे बाँसुरी यमुना पुलिन पर
कभी था रास तू ने ही रचाया।।

तुझे हर चाव गोरस और दधि का
हृदय-नवनीत है हमने सजाया।।

बुहारूँ केश से नित राह तेरी
विकल मन ने तुझे कितना बुलाया।।