भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
तस्कीन न हो जिस से / इक़बाल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:50, 15 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहम्मद इक़बाल }} {{KKCatGhazal}} <poem> तस्कीन<r...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
तस्कीन<ref>तसल्ली</ref> न हो जिस से वो राज़ बदल डालो
जो राज़ न रख पाए हमराज़ बदल डालो
तुम ने भी सुनी होगी बड़ी आम कहावत है
अंजाम का जो हो खतरा आगाज़<ref>शुरुआत</ref> बदल डालो
पुर-सोज़<ref>दु:खी</ref> दिलों को जो मुस्कान न दे पाए
सुर ही न मिले जिस में वो साज़ बदल डालो
दुश्मन के इरादों को है ज़ाहिर अगर करना
तुम खेल वो ही खेलो, अंदाज़ बदल डालो
ऐ दोस्त! करो हिम्मत कुछ दूर सवेरा है
गर चाहते हो मंजिल तो परवाज़<ref>उड़ान</ref> बदल डालो
शब्दार्थ
<references/>