Last modified on 25 जनवरी 2019, at 11:05

स़ाफगोई की अदा इक हद तलक / हस्तीमल 'हस्ती'

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:05, 25 जनवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हस्तीमल 'हस्ती' |संग्रह=प्यार का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

स़ाफगोई की अदा इक हद तलक
ये अदाकारी निभा इक हद तलक

सब के सब हैं बेख़बर ख़ुद से यहाँ
सबको है अपना पता इक हद तलक

प्यार की दुनिया वो दुनिया है जहाँ
फ़र्ज़ होता है अदा इक हद तलक

काम आती है बस अपनी रौशनी
साथ देता है दिया इक हद तलक

भूल मत `हस्ती' बुज़ुर्गों की दुआ
काम आती है दवा इक हद तलक