Last modified on 17 फ़रवरी 2019, at 18:25

तुम / संजय शाण्डिल्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:25, 17 फ़रवरी 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संजय शाण्डिल्य |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जैसे वेदों में साम
रामचरितमानस में राम
और महाभारत में गीता

जैसे संसृति में मानव
जैसे मानव में मन
और मन में हो ईश्वर

वैसे ही
मेरे जीवन में, प्रिये, तुम