भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंजिल जीवन की पाना है / रंजना वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ४ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:14, 11 मार्च 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> मंजिल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मंजिल जीवन की पाना है।
तो सच का साथ निभाना है॥

जन्मोत्सव हो या मृत्यु दिवस
इक नूतन पौध लगाना है॥

फिर से वट पीपल छाँव तले
अपना सुख-सदन बनाना है॥

सुख-दुख के इस दोराहे पर
क्षमता का बीज उगाना है॥

हो धूल न धुँआ कहीं जग में
सबको यह पाठ पढ़ाना है॥

नफरत करने वाले जग को
ममता के पथ पर लाना है॥

वंदना योग्य भारत अपना
साबित करके दिखलाना है॥