भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ष्फूल ही फूल नहीं जीवन में काँटे भी स्वीकार करेंएश् / मृदुला झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:22, 29 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी भी कड़वी हो लेकिन सच्चाई से प्यार करें।

सुख.दुख तो सबके जीवन में यूँ ही आते रहते हैंए
समदर्शी समभावी बनकर सबका हम उपकार करें।

गुरुजन का करना है आदरए मनए वाणी और कर्मों सेए
उनके ही आशीष के बल पर सपने सब साकार करें।

जीवन के नन्दन कानन में निर्भय हो सब लोग रहेंए
मन वृन्दावन तन हो मथुरा ऐसा ही व्यवहार करें।

मात.पिता परिजन पुरजन का ऋण हम पर है यह जानेंए
नित उनकी ही सेवा करके हम अपना उद्धार करें।

जब आये बासन्ती मौसम कोयल छेड़े मीठी धुनए
हम भी मीठे गीत सुनाकर घर.आँगन गुलज़ार करें।