भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितना निर्मल है मन उसका / मृदुला झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:08, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर दिन लगता पावन उसका।

यश वैभव बरसे नित आंगन,
कितना सुखमय जीवन उसका।

जगमग ज्योति में पौरूष की,
पल बीते मन भावन उसका।

वह जग में महिमा मंडित है,
गुण गाये जन-गण-मन उसका।

दीन-दुखी की सेवा कर के,
खिल उठता है तन-मन उसका।