भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँगन मिला / मृदुला झा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:06, 30 अप्रैल 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मिट गई दुश्वारियाँ जब यार का दामन मिला।

प्यार बिन ये शाम भी कितनी अधूरी लग रही,
हो गई हर चाह पूरी आप-सा साजन मिला।

जाने कितनी रात उनकी याद में रोते कटी,
जब मिलन की रात आई प्यार का दुश्मन मिला।

यादें सब बीते दिनों की अब पुरानी हो गई,
आँख भर आई हमारी जब नया आँजन मिला।

देश में हलचल मची है आज कुर्सी के लिए,
नाप लेंगे सारी धरती ‘‘आप’’ सा वामन मिला।