Last modified on 4 मई 2019, at 21:57

देश को हिसाब चाहिए / मृदुला झा

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 4 मई 2019 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देश को हिसाब चाहिए
क्या किया जवाब चाहिए।

बेटियों का शील बेचकर
आप को कबाब चाहिए

जुल्म का न खौफ हो जहां
वह वतन जनाब चाहिए।

देश पर मिटे हैं जोए उन्हें
वीर का खिताब चाहिए।

जुल्म के पुराने हर्फ को
अब नई किताब चाहिए।