Last modified on 9 मई 2019, at 16:41

अक्षर ज्ञान / फुलवारी / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:41, 9 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=फुल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

'अ' अनार और 'आ' से आओ हिल मिल गायें गीत
'इ' इंसानों का हो आदर 'ई' ईश्वर से प्रीत।
'उ' से उठना रोज सवेरे 'ऊ' से ऊँघ न जाना।
'ए' से एक बार ईश्वर को झुक कर शीश नवाना
'ऐ' ऐनक दादा जी का और 'ओ' से ओम पुकारो
'औ' औरत ममता की मूरत तन मन उस पर वारो।
'अं' अंगूर अनोखा फल है स्वास्थ्य बनाने वाला।
स्वस्थ शरीर सदा से होता है बुद्धि का रखवाला।
आओ हम सब मिलकर बोलें - अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अ:।

'ऐ' के बाद सदा 'ऋ' आता इस से ऋषि बनता है
ईश भक्त वेदों का ज्ञाता पूज रही जनता है॥