Last modified on 12 मई 2019, at 14:04

नया साल आया / गीत गुंजन / रंजना वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:04, 12 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना वर्मा |अनुवादक= |संग्रह=गीत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नया साल आया॥

पेड़ों की फुनगी पर
बोरसी की जिनगी पर ,
हरियाली डालों पर
गोरी के गालों पर ,
भूल चुके वादों पर
नित नए इरादों पर ,
अपराजित रूप पर
गुनगुनी सी धूप पर
       जीवन लहराया।
       नया साल आया॥

ग़ज़लों पर बहरों पर
सागर की लहरों पर ,
छलक रही गगरी पर
इस सारी नगरी पर।
यौवन की गंध लिये
खुशियाँ अमन्द लिये।
घावों के मरहम पर
साँसो की सरगम पर
       गीत नया गाया।
       नया साल आया॥

दुर्गम प्राचीरों पर
रेत की लकीरों पर।
भूली पगडंडी पर ,
इस बयार ठंडी पर।
गलियों चौबारों पर
आँगन पर द्वारों पर।
संदेशों चिट्ठी पर
लाल रंग मुट्ठी भर
        भर कर बिखराया।
        नया साल आया॥