भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विराम / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:34, 9 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=जूझते हुए / महेन्द्र भटनागर }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कर चुकी ज़िन्दगी
दूरियाँ तय !

चीखती / हाँफ़ती
ज़िन्दगी कर चुकी
अनगिनत
ऊध्र्व ऊँचाइयाँ
ग़ार गहराइयाँ तय !

थम गया
भोर का / शाम का
गूँजता शोर,
गत उम्र की राह पर
थम गया !
आह बन
शून्य में हो गया लय !
कर चुकी ज़िन्दगी
मंज़िलें तय !