Last modified on 27 मई 2019, at 23:30

हौसला आकाश छूने जो गया / तारकेश्वरी तरु 'सुधि'

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:30, 27 मई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तारकेश्वरी तरु 'सुधि' |अनुवादक= |सं...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हौसला आकाश छूने जो गया-
देख फिर डर आज छुपने को गया।

रात आई साथ लेकर चाँद को-
आज बच्चा मुस्कुराकर सो गया।

ओस की बूँदें गिरीं थी सीप में-
इश्क़ उनका एक मोती हो गया।

आज फिर से ख़्वाब में वह आ मिला-
एक पल फिर दिल लगाकर खो गया।

रात में दिन की थकन सोने लगी-
रूठ कर अब ख़्वाब भी समझो गया।

ऐ सुनो! क़दमों ज़रा धीमे चलो-
आस का इक बीज कोई बो गया।