भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सडकें सोती नहीं कभी / इधर कई दिनों से / अनिल पाण्डेय

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:00, 20 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह=इध...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम सो रहे होते हैं
रो रही होती हैं धारणाएं हमारी
हो रही होती है कुन्द मानसिकता
गढ़ रही होती है षडयंत्र कोई

सड़कें सोती नहीं कभी भी

कर रही होती हैं इन्तज़ार किसी आगन्तुक का
हो रही होती हैं खुशी
चल कर कोई पहुंचेगा अपने नीड़-निज पर

हम सो रहे होते हैं
कोशिश कर रहे होते है
भटके कोई अधिक अपने रास्ते से

भटकता नहीं कोई
लेकिन हम भटक रहे होते हैं लगातार
भटकते रहते हैं बार बार।