भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

खेल कुर्सी का / कुलवंत सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:44, 3 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलवंत सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खेल कुर्सी का है यार यह,
शव पड़ा बीच बाज़ार यह।

कैसे जीतेगी भुट्टो भला,
देते हैं पहले ही मार यह।

नाम लेते हैं आतंक का,
रखते हैं खुद ही तलवार यह।

रात दिन हैं सियासत करें,
करते बस वोट से प्यार यह।

भूल कर भी न करना यकीं,
खुद के भी हैं नहीं यार यह।

दल बदलना हो इनको कभी,
रहते हर पल हैं तैयार यह।

देख लें घास चारा भी गर,
खूब टपकाते हैं लार यह।

पेट इनका हो कितना भरा,
सेब खाने को बीमार यह।

अब करें काम हम अपने सब,
छोड़ बातें हैं बेकार यह।