भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिन्दगी / सुनीता शानू

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:40, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तनहा कँटीली
खाली बरतन सी
जिंदगी जब
भर गई अचानक
जूही के फूलों की
महक
खिल गई
अनगिन पुष्प-गुच्छ
अमलतास सी

भिगो गई
शरद पूर्णिमा की
उजली चाँदनी
जिंदगी की राहों में
देखी गुलाब की
खूबसूरती
मखमली पंखुडियाँ
महकती कलियाँ
मगर दिखाई नहीं दिए-
गुलाब की हिफ़ाजत करते
बेहिसाब कांटे...