Last modified on 9 जुलाई 2019, at 20:50

एक बूँद, ओस की / सुनीता शानू

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:50, 9 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वह उतरी
आसमान से
रिम-झिम सावन की
फ़ुहार बनकर
झिलमिलाई आँगन में
असंख्य मोतियों का
हार बनकर

छू लिया होंठों ने
जो एक दिन
महकी उठी
सोंधी बयार बनकर
बरसती रही
मधुबन में मेरे
सावन की पहली
बौछार बनकर।

अहसास प्रेम का
हुआ जब उसे
बह चली आँसुओं की
धार बनकर
पिघलती रही
हृदय मे मेरे
प्रियतम का पहला
प्यार बनकर...