भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़ कुल्हाड़ियों के तरफ़ होते हैं / नवीन रांगियाल

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:24, 7 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन रांगियाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जंगल समझते थे
पेड़ उन्हीं के होते हैं
असल में
पेड़ कुल्हाड़ियों के होते हैं

पेड़ समझते थे
उनके फूल-पत्ते होते हैं
और कलियाँ भी
दरअसल
उनकी सिर्फ आग होती है
सिर्फ ख़ाक होती है

अक्सर पेड़ खुद कुल्हाड़ियों की तरफ़ होते हैं
उनकी धार की तरफ़ होते हैं

जैसे आदमी, आदमी की तरफ़ होता है।