भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अनाहत / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:43, 15 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=जूझते हुए / महेन्द्र भटनागर }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चक्रवातों के
थपेड़ों से घिरा
इंसान,

बन गया चट्टान !

जूझता है
बार-बार,
बुलन्द हिम्मत से

सुदृढ़
आयत्त आस्थावान !

कर रहा पहचान
घातों से
प्रहारों से

गरजती
अग्नि-धारों से,
नहीं हैरान।

बढ़ता गया
अन्तिम विजय

विश्वास,

गढ़ने
नया इतिहास।

अपराजेय
जीवन का —

अदम्य
प्रबल

मनोबल,
फूँकता जंगल,
बनाता
ज़िन्दगी का
नव धरातल।