भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या है मुझमें / नौ बहार साबिर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:25, 10 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नौ बहार साबिर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बून्द पानी की हूँ थोड़ी-सी हवा है मुझमें
इस बिज़ाअत<ref>पूँजी</ref> पे भी क्या तुर्फ़ां<ref>विचित्र</ref> इना<ref>अहम्</ref> है मुझमें

ये जो इक हश्र<ref>प्रलय</ref> शबो-रोज़<ref>रात-दिन</ref> बपा<ref>मचा हुआ</ref> है मुझमें
हो न हो और भी कुछ मेरे सिवा है मुझमें

सफ़्हे-दहर<ref>संसार रूपी पन्ना</ref> पे इक राज़ की तहरीर<ref>पाठ, लेख, इबारत</ref> हूँ मैं
हर कोई पढ़ नहीं सकता जे लिखा है मुझमें

कभी शबनम की लताफ़त<ref>कोमलता</ref> कभा शो'ले की लपक
लम्हा-लम्हा ये बदलता हुआ क्या है मुझमें

शहर का शहर हो जब अर्सए-मशहर<ref>प्रलय-क्षेत्र</ref> की तरह
कौन सुनता है जो कुहराम मचा है मुझमें

वक़्त ने कर दिया 'साबिर' मुझे सहरा-ब-किनार<ref>मरुस्थल की गोद में</ref>
इक ज़माने में समुन्दर भी बहा है मुझ में

शब्दार्थ
<references/>