भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
किसी की जिं़दगी से हम / उर्मिल सत्यभूषण
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:59, 22 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
छबीले।
मोर पंखी पल
किसी की जिं़दगी से हम
चुरा लाये
अपनी मुट्ठियों में बंद
कर वे अनकहे
से छंद
दिल की पुस्तिका में
हम छुपा लाये
नशीले!
इन्द्रधनुषी पल
कि जैसे ज्योति के निर्झर
उजालों में नहा आये
रंगीले।
किरण पंखी पल
बरसते नेह के बादल
कलुष सारा बहा आये
किसी की जिं़दगी से हम
चुरा लाये चुरा लाये।