भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बागवानी हो रही / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:28, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बह रहीं कैसी हवाएँ बागवानी हो रही।
प्रश्न उठते अब नयन बेटी सयानी हो रही।

खिल सका उपवन हमारा, बेटियों के मान से,
हाँ बचाया कोख हमने पर अमानी हो रही।

आँधियों को दोष क्या दें घर हमारे ढह गये,
ढह गया आदर्श जब बेटी बचानी हो रही।

धर्म के आलय जहाँ उठतीं हया की बोलियाँ
रो रही क्यों अस्मिता खो आज पानी हो रही।

दिन उजाले को बनाते हैं अमावस क्यों घना,
रात की छाया डराती-सी जवानी हो रही।

खोल दी हमने किताबें आज करुणा प्रेम की,
छल प्रपंचों की कथा सुननी सुनानी हो रही।