भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहन लेखनी से सँवारा नहीं / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:39, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कहन लेखनी से सँवारा नहीं।
रहूँ भारती का दुलारा नहीं।

रहे सारथी बन कलम यह सदा,
हृदय कवि कभी मीत हारा नहीं।

नहीं रिक्त हों भाव सागर तथा,
कभी टूटती प्रीति धारा नहीं।

लगन है सर्जन की विरल साधना,
दिशा कौन जिसने पुकारा नहीं।

किरण रवि न पहुँचे जहाँ तक वहाँ,
पहुँच कवि न हो वह किनारा नहीं।

खिले पुष्प क्यारी सरस वाटिका,
बहे प्रेम रस मन बिचारा नहीं।