भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम सिय भज हे मना / प्रेमलता त्रिपाठी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:08, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राम सिय भज हे मना नित पावना।
पुण्य पावन प्रीति छलती कामना।

वंदना करती नयन भर नीर मैं,
सींचती तन-मन सदन कर साधना।

हूँ करुण मैं देख जलती लौ शिखा,
जल रहा तन कीट साधक भावना।

है उजाला साथ मेरे स्नेह बन,
मन हिलोरंे ले रहा चढ़ पालना।

बीच भॅंवर अब पड़ी नौका सखे,
पथ खड़ी बाधा सभी है टालना।

वंचना के तार उलझे जा रहे,
बंध पूरा है तुम्हें ही काटना।