भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
घूम आओ कभी / प्रेमलता त्रिपाठी
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 30 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमलता त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
चाँदनी रात में घूम आओ कभी।
राग में गीत को गुनगुनाओ कभी।
नेह के आस में बीत जाये न पन,
प्रीत की रीति को तुम निभाओ कभी।
सो रहे भूख से पथ किनारे पड़े,
भूख जाकर किसी की मिटाओ कभी।
नेक राहें अलग प्यार के भाव तुम,
बैठ मन चाँदनी से सजाओ कभी।
लोग उपहास करतें बिना बात पर,
राज मन के नहीं फिर बताओ कभी।
नित सुबह शाम हो छंद की साधना,
प्रेम को छंद जीवन बनाओ कभी।