भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
व्यष्टि / महेन्द्र भटनागर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:27, 22 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अभियान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
मैं केवल अपने सुख-दुख का क्या गान करूँ ?
देव ! तुम्हारी जन-नगरी में
महानाश का तांडव नर्तन,
अगणित मनुजों की लाशों पर
क्रूर पिशाचों का पद-मर्दन,
अपने घावों का फिर मैं क्या आख्यान करूँ ?
भय संस्कृति मिटने का प्रतिपल,
विश्व-सभ्यता पतनोन्मुख है ;
अस्थिरता, उथल-पुथल जीवन,
आशंका प्रतिक्षण सम्मुख है,
फिर अपने ही टिक रहने का क्या ध्यान करूँ ?
जिसने बंधन स्वयं बनाये,
पग-पग पर घुटने टेक दिये,
या अपने ही हाथों बढ़कर
रक्ताप्लावित युग-प्राण किये,
उस मानव पर फिर मैं कैसे अभिमान करूँ ?
1945