भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मजदूर / राजेन्द्र देथा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:57, 29 नवम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र देथा |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वह था आदमी ही
हिंदूस्तां में आदमी उसके
पैशे से पहचाना जाता
कुछ यूं वह भी
"मजदूर" नाम की
संज्ञा धारण कर गया
कमजोर देह को लिए
वह पूरा दिन कमठे में
काम सलटाता शाम
उसकी मीठी होती
इस कदर कि-
वह घर आते ही घिर जाता
उसके स्वयं के चार जीवों से
जो उसकी सुस्तायी-अलसाई देह
को देते ऊर्जा के बंडल!