भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
खामोशी भी पिघले / कविता भट्ट
Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 4 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कविता भट्ट |संग्रह= }} Category:चोका...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
बढ़ गई है
रिश्तों में ठिठुरन
नेह तो मिले।
धूप अब लें जरा
फुरसत हो,
जिंदगी है केतली
तेरा प्यार है-
अदरख की चाय
मीठी चुस्कियाँ
बर्फीले पहाड़-सी
खामोशी भी पिघले।
-0-