Last modified on 7 दिसम्बर 2019, at 18:45

तब या अब / राजकिशोर सिंह

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:45, 7 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकिशोर सिंह |अनुवादक= |संग्रह=श...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुझे चाहिए
एक जवाब
उलझे हुए सवाल का
भूत और वर्तमान काल का
कब था
आदमी सभ्य ?
तब या अब
पहले
जब भले-तीर से
पक्षी और जानवरों का
शिकार करते थे
मांस ऽाने के लिए
अब, बंदूक और बमों से


आदमी ही शिकार होते हैं
अहंकार के लिए
बताओ
आदमी कब था सभ्य
तब या अब
पहले
पहनने के लिए कपड़े नहीं थे
अभी
कपड़ा पहनना गुनाह है
बताओ
आदमी कब था सभ्य
पहले
गाँव नहीं थे, लोग जंगल में रहते
अब
गाँव में रहना नहीं चाहते
पहले दया नहीं जानते थे
अब
लोग दया नहीं करते
बताओ
आदमी कब था सभ्य
तब या अब?