भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वही गर्दिश, सितारा भी वही है / पुष्पेन्द्र ‘पुष्प’

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:11, 15 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पेन्द्र 'पुष्प' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वही गर्दिश, सितारा भी वही है
ज़माने का इशारा भी वही है

वही है डूब जाने की रवायत
वही कश्ती, किनारा भी वही है

वही अठखेलियाँ हैं मौसमों की
वही गुलशन,नज़ारा भी वही है

लड़ा जो सिर्फ़ दौलत की लड़ाई
अना की जंग हारा भी वही है

वही मालिक, ख़ुदा है जो तुम्हारा
सुनो, राघव हमारा भी वही है