भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मतवाला प्यार / दीनानाथ सुमित्र

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:47, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनानाथ सुमित्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गंगा यमुना वाला प्यार हमारा है
इसीलिए मतवाला प्यार हमारा है
 
यहाँ विसंगम होने की दरकार नहीं
सरस्वती होने को हम तैयार नहीं
मस्जिद और शिवाला प्यार हमारा है
गंगा यमुना वाला प्यार हमारा है
इसीलिए मतवाला प्यार हमारा है
 
एक चन्द्रिका में हम साथ नहाते हैं
गीत प्राण के ही हम हर पल गाते हैं
प्रातः का उजियाला प्यार हमारा है
गंगा यमुना वाला प्यार हमारा है
इसीलिए मतवाला प्यार हमारा है
 
सीता-राम हमीं में बसते रहते हैं
राधा-कृष्ण हमीं में हँंसते रहते हैं
मीठा वंशी वाला प्यार हमारा है
गंगा यमुना वाला प्यार हमारा है
इसीलिए मतवाला प्यार हमारा हैै