भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कहोगे बात तो हटकर मिलेगी / अवधेश्वर प्रसाद सिंह
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
कहोगे बात तो हटकर मिलेगी।
करोगे प्यार तो सटकर मिलेगी।।
भले ही काम में दिनभर रहेगी।
ढलेगी शाम तो हँसकर मिलेगी।।
करेगी रोज किच-किच शाम तक ही।
चढ़ेगी रात तो मुड़कर मिलेगी।।
मुसीबत आ खड़ी होगी वहाँ पर।
दिलों की बात दो कहकर मिलेगी।।
बँधी है गाँठ नखरों से हजारों।
नदी की धार-सी बहकर मिलेगी।।
निभाना है तुझे वादा किया तो।
वही वह रात में लेकर मिलेगी।।